₹3 लाख महीना कमाने के बाद भी क्यों तंगहाली में हैं कई परिवार? सनी गर्ग ने बताई वजह
brihas.ai के को-फाउंडर डॉ. सनी गर्ग का कहना है कि आज के समय में ₹3 लाख मासिक आय वाला परिवार भी आर्थिक दबाव महसूस कर सकता है। उन्होंने समझाया, "अगर पति और पत्नी दोनों ₹1.5-1.5 लाख कमाते हैं, तो भी यह राशि कम पड़ जाती है। घर की EMI, किराया, बच्चों की स्कूल फीस, कार की किस्त, माता-पिता का खर्च, SIP और राशन जैसे खर्चे पूरी तरह से दोहरी आय पर निर्भर हैं। ऐसे में अगर किसी एक की कमाई बंद हो जाए, तो परिवार का जीवन स्तर कब तक आराम से चल पाएगा?"