₹3 करोड़ की सैलरी वाली नौकरी छोड़ दुनिया घूमने निकले, फिर एक्ट्रेस के साथ शुरू किया बिजनेस
एक्ट्रेस कुशा कपिला के शेपवियर ब्रांड 'अंडरनीट' के को-फाउंडर विमर्श राज़दान ने खुलासा किया कि उन्होंने ₹3 करोड़ सालाना का पैकेज ठुकराकर एक साल के लिए दुनिया घूमने का फैसला किया था। उन्होंने बताया कि 13 साल तक वे घर सिर्फ सोने के लिए जाते थे और हर दिन 18 से 20 घंटे काम करना उनके लिए आम बात थी। आखिरकार, एक दिन उन्होंने अपनी वह नौकरी पूरी तरह छोड़ दी।