280 से ज्यादा चुनाव लड़ने वाले 'धरतीपकड़' नागरमल बाजोरिया का निधन, एक भी जीत नहीं मिली
बिहार के भागलपुर के रहने वाले नागरमल बाजोरिया, जिन्हें 'धरतीपकड़' के नाम से जाना जाता था, अब हमारे बीच नहीं रहे। 96 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। बाजोरिया ने अपने जीवन में वॉर्ड मेंबर से लेकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री पद तक के लिए 280 से अधिक बार चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें कभी सफलता नहीं मिली। खबरों के अनुसार, उन्होंने इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, संजय गांधी, अटल बिहारी वाजपेयी और एलके आडवाणी जैसे बड़े नेताओं के खिलाफ भी चुनावी मैदान में अपनी किस्मत आजमाई थी।