28 अगस्त 2026 को होगा आंशिक चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा नजारा

नासा के मुताबिक, 28 अगस्त 2026 को एक गहरा आंशिक चंद्र ग्रहण लगने वाला है, जिसमें चंद्रमा का करीब 96% हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढका रहेगा। भारत में यह खगोलीय घटना दिन के उजाले में होगी, इसलिए इसे यहां से देख पाना मुमकिन नहीं होगा। भारत में इस ग्रहण की शुरुआत सुबह 8:04 बजे होगी और यह सुबह 9:43 बजे अपने चरम पर होगा।

by shortkt.com
7 hours ago
28 अगस्त 2026 को होगा आंशिक चंद्र ग्रहण, भारत में नहीं दिखेगा नजारा | ShortKT