27 साल से फरार पुलिसकर्मियों की हत्या का आरोपी भोपाल में गिरफ्तार, खुद को बता चुका था मृत
यूपी के आगरा में डकैती के प्रयास के दौरान दो पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित ₹50,000 के इनामी बदमाश को 27 साल बाद भोपाल (मध्य प्रदेश) से पकड़ा गया है। आरोपी ने कानून से बचने के लिए खुद को मृत साबित कर दिया था और अपनी पहचान बदलकर भूरा से जमील रख ली थी। इस दौरान उसने शादी भी कर ली और उसके दो बच्चे भी हैं।