27 साल की उम्र में कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल का दिल का दौरा पड़ने से निधन
हरियाणा के जींद में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी मोहित दलाल का 27 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, अचानक स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया और मौत की वजह हार्ट अटैक बताई। मोहित की कुछ दिन पहले ही चोट के चलते सर्जरी हुई थी। वह 10 साल की उम्र से ही कबड्डी के खेल से जुड़े हुए थे।