22 साल पुराने केस में पूर्व क्रिकेटर जैकब मार्टिन को मिली बड़ी राहत
दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर जैकब मार्टिन को 22 साल पुराने एक आपराधिक मामले से बरी कर दिया है। साल 2004 में उन पर धोखाधड़ी, जालसाजी और अवैध तरीके से यात्रा करने के आरोप दर्ज किए गए थे। हालांकि, पर्याप्त सबूत न मिल पाने के कारण कोर्ट ने उन्हें इन आरोपों से मुक्त कर दिया। इस फैसले के बाद जैकब मार्टिन काफी भावुक नजर आए और उन्होंने इसे अपने जीवन का एक बड़ा मोड़ बताया।