22 लोगों को मौत की सजा देने वाले जज ने फिर सुनाई फांसी, पहले भी हो चुकी है कार्रवाई
मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश के जज रवि दिवाकर ने एक बार फिर फांसी की सजा सुनाई है। उन्होंने पिछले चार महीनों में अब तक 22 लोगों को मौत की सजा दी है। इस ताजा मामले में नदीम नाम के व्यक्ति को दोषी पाया गया, जिसने साल 2018 में अपनी पत्नी को जिंदा जला दिया था। जज ने इस घटना को 'बर्बर' करार देते हुए इसे 'दुर्लभतम' श्रेणी का मामला माना है। गौरतलब है कि इससे पहले उनके पास लंबित हत्या के 100 मामलों को दूसरे जजों के पास स्थानांतरित कर दिया गया था।