2025 में किन देशों में भारतीयों पर सबसे अधिक हमले दर्ज किए गए?
संसद में दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, साल 2025 के दौरान भारतीयों पर सबसे ज्यादा 14 हमले अमेरिका में हुए। इसके बाद यूएई (12), माली (11), आयरलैंड (10) और कनाडा व रूस (8-8) का नंबर आता है। रिपोर्ट के अनुसार, 2025 में ईरान, ओमान, कतर, पोलैंड, नाइजीरिया, माल्टा, मेडागास्कर, इटली, कोलंबिया और बहरीन में भारतीयों पर हमले की कोई घटना सामने नहीं आई।