200 साल बाद घर में गूंजी किलकारी, परिवार ने रथ पर सवार होकर किया नन्ही परी का स्वागत

महाराष्ट्र के बीड जिले के परली में एक परिवार में चार पीढ़ियों के लंबे इंतजार के बाद बेटी ने जन्म लिया है। करीब 200 वर्षों के बाद घर में आई इस खुशहाली का जश्न मनाने के लिए परिवार ने अस्पताल से घर तक मां और नवजात बच्ची का ढोल-नगाड़ों की थाप के बीच रथ में बिठाकर शानदार स्वागत किया। इस पूरे आयोजन का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। परिवार ने बच्ची का नाम 'गार्गी' रखा है।

by shortkt.com
4 hours ago
200 साल बाद घर में गूंजी किलकारी, परिवार ने रथ पर सवार होकर किया नन्ही परी का स्वागत | ShortKT