1991 जम्मू स्टेशन धमाका: 35 साल बाद पकड़ा गया आरोपी, व्यापारी बनकर रह रहा था फरार

जम्मू पुलिस ने 1991 में जम्मू रेलवे स्टेशन पर हुए आतंकी हमले के वांछित आरोपी अल्ताफ हुसैन शेख को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, हमले के बाद से वह अपनी पहचान बदलकर एक कारोबारी के तौर पर रह रहा था। 1991 में हुए इस आतंकी हमले में अर्धसैनिक बल के 2 जवानों सहित कुल 3 लोगों की जान चली गई थी।

by shortkt.com
3 hours ago
1991 जम्मू स्टेशन धमाका: 35 साल बाद पकड़ा गया आरोपी, व्यापारी बनकर रह रहा था फरार | ShortKT