1947 से 2026 तक: ₹1 की वैल्यू में कितना आया बदलाव, जानिए उस समय क्या थे दाम?
साल 1947 में एक रुपये की खरीदने की क्षमता आज की तुलना में बहुत अधिक थी। रिकॉर्ड्स के अनुसार, उस दौर में दूध की कीमत लगभग 12 पैसे प्रति लीटर थी। वहीं, चावल का भाव करीब 12 पैसे प्रति किलो, आटा 30 पैसे प्रति किलो और चीनी लगभग 40 पैसे प्रति किलो के आसपास मिलती थी। इसके अलावा, 1947 में 10 ग्राम सोने का दाम 88.62 रुपये था।