1947 के बंटवारे की त्रासदी को याद कर भावुक हुए PM मोदी
14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 1947 में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए बंटवारे के दर्द को याद किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उन्होंने लिखा, 'इतिहास का वह दौर कई जिंदगियों को बर्बाद कर गया। उस समय परिवारों के परिवार उजड़ गए, लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया और बहुत कष्ट झेले। इसके बावजूद, उन लोगों ने शून्य से शुरुआत की और देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।'