19 साल बाद कोलकाता लौट रहीं तसलीमा नसरीन, जानिए क्यों सेना की मदद से शहर छोड़ना पड़ा था
बांग्लादेश की लेखिका तसलीमा नसरीन करीब 19 वर्षों के अंतराल के बाद कोलकाता वापस आ रही हैं। साल 2007 में उनकी एक पुस्तक के विरोध में कट्टरपंथी समूहों ने भारी हिंसा की थी, जिसके चलते उन्हें शहर से बाहर जाना पड़ा था। उस दौरान सुरक्षा कारणों से सेना की तैनाती कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया था। उस समय एक मस्जिद के इमाम ने तसलीमा का चेहरा काला करने वाले व्यक्ति को नकद इनाम देने का ऐलान भी किया था।