180 साल बाद असम में फिर दिखा दुर्लभ पौधा 'रुंगिया मास्टर्सी'
असम के वनों में 'रुंगिया मास्टर्सी' नाम का एक बेहद दुर्लभ फूल वाला पौधा फिर से देखा गया है, जो पिछले 180 सालों से विलुप्त माना जा रहा था। असम यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों की टीम ने इसे दीमा हसाओ जिले की जटिंगा पहाड़ियों में ढूंढ़ निकाला है। इस खोज से अब इस प्रजाति को बचाने और उस पर आगे शोध करने की उम्मीदें बढ़ गई हैं। फिलहाल शोधकर्ताओं को इस पौधे के केवल 40 नमूने ही प्राप्त हुए हैं।