18 साल के सफर के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने छोड़ा CSK का साथ

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और उनके मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने आपसी रजामंदी से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। फ्लेमिंग साल 2008 में टीम का हिस्सा बने थे और 2009 में उन्होंने हेड कोच की जिम्मेदारी संभाली थी। उनके मार्गदर्शन में चेन्नई ने कुल 5 बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की है। फ्लेमिंग को विदाई देते हुए CSK ने सोशल मीडिया पर लिखा, "आपकी विरासत हमेशा टीम को प्रेरित करती रहेगी💛।"

by shortkt.com
3 hours ago
18 साल के सफर के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने छोड़ा CSK का साथ | ShortKT