18 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा पुरुष प्रोफेसर बने नेथन थॉमस, 306 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

फ्लोरिडा के रहने वाले नेथन थॉमस ने 18 साल 346 दिन की उम्र में दुनिया के सबसे युवा पुरुष प्रोफेसर के रूप में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने 1717 में 19 साल की उम्र में प्रोफेसर बनने वाले कॉलिन मैक्लॉरिन के 306 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। नेथन ने महज 10 साल की उम्र में ही स्कूली शिक्षा के साथ कॉलेज की पढ़ाई भी शुरू कर दी थी।

by shortkt.com
7 hours ago
18 साल की उम्र में दुनिया के सबसे युवा पुरुष प्रोफेसर बने नेथन थॉमस, 306 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा | ShortKT