17 साल से लॉटरी खेल रहे कर्जदार किसान की चमकी किस्मत, जीते 50 लाख रुपये
पंजाब के मोगा जिले के रहने वाले 65 वर्षीय किसान चरणजीत सिंह ने एक ही दिन में दो लॉटरी इनाम जीते हैं। सबसे पहले उन्हें 20,000 रुपये मिले, जिसके बाद उन्होंने उसी पैसे से 1,000 रुपये का एक और टिकट खरीदा और 50 लाख रुपये का जैकपॉट अपने नाम कर लिया। चरणजीत पिछले 17 वर्षों से लगातार लॉटरी के टिकट खरीद रहे थे और उन पर 13 लाख रुपये का कर्ज भी था।