17 डॉक्टरों के फेल होने पर ChatGPT ने पकड़ी बच्चे की बीमारी

द इंडिपेंडेंट की एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में रहने वाले ऐलेक्स नाम के बच्चे की बीमारी का पता 3 साल तक नहीं चल पाया, जबकि उसे 17 अलग-अलग डॉक्टरों को दिखाया गया था। हार मानकर उसकी मां ने बच्चे के लक्षण और मेडिकल रिपोर्ट्स को चैटजीपीटी में फीड किया। एआई ने 'टेथर्ड कॉर्ड सिंड्रोम' होने का संकेत दिया। बाद में एक न्यूरोसर्जन ने इस निदान की पुष्टि की और बताया कि यह स्पाइना बिफिडा ऑकुल्टा से संबंधित है।

by shortkt.com
4 hours ago
17 डॉक्टरों के फेल होने पर ChatGPT ने पकड़ी बच्चे की बीमारी | ShortKT