15 साल बाद अलग हुए 'रामायण' फेम आदिनाथ कोठारे और उर्मिला कनेतकर
नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले अभिनेता आदिनाथ कोठारे और उनकी पत्नी अभिनेत्री उर्मिला कनेतकर ने 15 साल के वैवाहिक जीवन के बाद अलग होने का फैसला किया है। दोनों ने एक साझा बयान जारी कर बताया कि वे अपनी 8 साल की बेटी जिजाह की परवरिश मिलकर करेंगे। उन्होंने कहा, "हम एक-दूसरे का बहुत सम्मान करते हैं और साथ बिताए हुए इन सालों की यादें हमेशा हमारे साथ रहेंगी।"