15 राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, गंगा और यमुना उफान पर
मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश समेत देश के 15 राज्यों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है। मूसलाधार बारिश के कारण वाराणसी और प्रयागराज में गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है, जिससे काशी के सभी 84 घाट पानी में डूब गए हैं। बिहार के पटना और खगड़िया जिलों में भी बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। विभाग ने आने वाले समय में और अधिक बारिश होने का अनुमान जताया है।