15 अगस्त तक पर्यटकों के लिए बंद हुआ लाल किला

स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों की वजह से दिल्ली का लाल किला आज, 15 जुलाई से लेकर 15 अगस्त तक आम लोगों के लिए बंद रहेगा। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अनुसार, 15 अगस्त को आधिकारिक समारोह पूरे होने के बाद इसे दोबारा खोल दिया जाएगा। बता दें कि हर साल स्वतंत्रता दिवस से पहले सुरक्षा कारणों से इसे बंद करने की परंपरा रही है।

by shortkt.com
6 hours ago
15 अगस्त तक पर्यटकों के लिए बंद हुआ लाल किला | ShortKT