1.4 करोड़ का फ्लैट खरीदकर बैंक को चुकाए 2.21 करोड़, अब बेचने पर हो रहा बड़ा घाटा
राहुल नाम के एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपनी आपबीती साझा की है। उन्होंने बताया कि साल 2014 में उन्होंने 1.4 करोड़ रुपये में एक 3-BHK फ्लैट खरीदा था। इंटीरियर और अन्य फिनिशिंग का काम करवाने के बाद इस फ्लैट की कुल लागत बढ़कर लगभग 1.48 करोड़ रुपये हो गई थी। होम लोन चुकाते-चुकाते उन्होंने बैंक को कुल 2.21 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है, लेकिन अब जब वह इसे बेचने जा रहे हैं, तो उन्हें केवल 1.9 से 2 करोड़ रुपये तक के ही ऑफर मिल रहे हैं।