1.2 लाख रुपये की कमाई के बाद भी तंगी, 28 साल के शख्स का पोस्ट चर्चा में

रेडिट पर एक व्यक्ति ने अपनी आपबीती साझा करते हुए लिखा, 'साल 2021 में मेरा वेतन 25,000 रुपये प्रति माह था, जो अब बढ़कर 1.2 लाख रुपये हो गया है, फिर भी मेरी आर्थिक चिंताएं खत्म नहीं हुई हैं।' उन्होंने बताया कि उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा घर के किराए, परिवार की जरूरतों, एसआईपी (SIP) और रोजमर्रा के खर्चों में खर्च हो जाता है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए कई लोगों ने कहा कि एसआईपी तो बचत का ही एक हिस्सा है।

by shortkt.com
5 hours ago
1.2 लाख रुपये की कमाई के बाद भी तंगी, 28 साल के शख्स का पोस्ट चर्चा में | ShortKT