12 अगस्त को दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, दिन के समय होगा अंधेरा
इस वर्ष 12 अगस्त को पूर्ण सूर्य ग्रहण की घटना होगी। इस दौरान चंद्रमा पूरी तरह से सूर्य को ढंक लेगा, जिससे उन इलाकों में दिन के उजाले में भी अंधेरा छा जाएगा जहां पूर्ण ग्रहण नजर आएगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण ग्रीनलैंड, आइसलैंड, स्पेन, रूस के कुछ हिस्सों और उत्तरी अटलांटिक क्षेत्र में दिखाई देगा। इसके अलावा, यूरोप और उत्तरी अफ्रीका के कई देशों में लोग आंशिक सूर्य ग्रहण का नजारा देख पाएंगे।