116 साल की महिला ने 3,550 सीढ़ियां चढ़कर पूरे किए तिरुपति के दर्शन

कर्नाटक की रहने वाली 116 साल की एक बुजुर्ग महिला ने अपने परिवार की मदद से पैदल चलकर तिरुमला पहाड़ियों पर विराजमान भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए। इस बुजुर्ग महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। जानकारी के मुताबिक, उन्होंने तिरुपति के अलीपिरी पैदल मार्ग से 9 किलोमीटर की दूरी तय की और इस दौरान करीब 3,550 सीढ़ियां चढ़कर मंदिर तक पहुंचीं।

by shortkt.com
6 hours ago
116 साल की महिला ने 3,550 सीढ़ियां चढ़कर पूरे किए तिरुपति के दर्शन | ShortKT