11 साल बाद एजबैस्टन में इंग्लैंड को मिली वनडे हार, भारत ने सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
बर्मिंघम के एजबैस्टन मैदान पर खेले गए मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 6 विकेट से शिकस्त देकर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली है। इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रन ही बना सकी, जिसे भारतीय टीम ने 45.2 ओवर में सफलतापूर्वक हासिल कर लिया। एजबैस्टन में इंग्लैंड को पूरे 11 साल के लंबे अंतराल के बाद वनडे मैच में हार का सामना करना पड़ा है। दिलचस्प बात यह है कि पिछली बार भी उन्हें भारत ने ही हराया था।