₹11 लाख की कॉर्पोरेट नौकरी छोड़ शुरू किया पानी का काम, अब हो रही दोगुनी कमाई
अंकित पांडे नाम के एक X यूजर ने जानकारी दी है कि उनके एक परिचित ने बेंगलुरु में अपनी ₹11 लाख सालाना वाली कॉर्पोरेट जॉब को अलविदा कह दिया। उन्होंने अपने घर से ही पानी शुद्ध करने का प्लांट लगाया और अब वे साल के करीब ₹28.5 लाख कमा रहे हैं। पांडे के मुताबिक, वे अपने इलाके की कॉलोनियों में हर दिन ₹30 प्रति कैन के दाम पर 300 कैन सप्लाई करते हैं, जिससे उनकी मासिक कमाई ₹2.35 लाख तक पहुंच गई है।