11 करोड़ की संपत्ति होने के बाद भी नौकरी खोने से डरे 48 वर्षीय शख्स
एक 48 वर्षीय टेक प्रोफेशनल ने रेडिट पर साझा किया है कि ₹11 करोड़ की नेटवर्थ होने के बावजूद उन्हें अपनी नौकरी जाने का काफी डर है। उन्होंने बताया, "मैं सालाना ₹55 लाख कमाता हूं और मेरे दो बच्चे स्कूल में हैं। मेरी कुल संपत्ति में स्टॉक्स में ₹4.5 करोड़, ईपीएफ में ₹70 लाख, म्यूचुअल फंड में ₹1.1 करोड़ और रियल एस्टेट में ₹6.5 करोड़ का निवेश शामिल है। मानसिक रूप से मैं अभी रिटायरमेंट के लिए तैयार नहीं हूं, और आजकल जिस तरह के हालात हैं, नौकरी सुरक्षित महसूस नहीं होती।"