102 डिग्री बुखार को मात देकर अरुंधति ने जीता गोल्ड, बहन ने साझा की संघर्ष की कहानी
भारतीय मुक्केबाज अरुंधति चौधरी की बहन चारुलता ने खुलासा किया है कि 102°F बुखार होने के बावजूद अरुंधति ने फाइनल मुकाबला खेला और CWG-2026 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने बताया कि मुकाबले से पहले उनका पूरा परिवार अरुंधति के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा था। अरुंधति ने 70 किग्रा वर्ग के फाइनल में इंग्लैंड की शांटेल रीड को शिकस्त देकर यह गोल्ड मेडल हासिल किया है।