10 नवंबर को ग्रीस में शादी कर सकते हैं काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सनराइज़र्स हैदराबाद की ओनर काव्या मारन और मशहूर म्यूजिशियन अनिरुद्ध रविचंदर 10 नवंबर को विवाह के बंधन में बंध सकते हैं। बताया जा रहा है कि यह कपल ग्रीस में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग प्लान कर रहा है। हालांकि, अभी तक शादी की तारीख और वेन्यू को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। बता दें कि अनिरुद्ध के अंकल वाईजी महेंद्र ने पहले दोनों की शादी की ओर इशारा किया था।