1 लाख नौकरियों पर खतरा, फॉक्सवैगन कर्मचारियों ने दी हड़ताल की धमकी
फॉक्सवैगन के सीईओ ओलिवर ब्लूम की ओर से 1 लाख पदों में कटौती और खर्च कम करने की योजना को लेकर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को वोल्फ्सबर्ग स्थित प्लांट में कर्मचारियों ने इस फैसले का कड़ा विरोध जताया। वहीं, यूनियन ने साफ कर दिया है कि अगर मांगें नहीं मानी गईं तो वे हड़ताल पर जाएंगे। कंपनी अपनी घटती बिक्री, बढ़ते खर्च और बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण यूरोप में अपने उत्पादन को 5 लाख वाहनों तक कम करने की योजना बना रही है।