₹1 लाख करोड़ की RDI योजना पर उठे विवाद पर सरकार का जवाब
केंद्र सरकार ने ₹1 लाख करोड़ की रिसर्च, डेवलपमेंट और इनोवेशन (RDI) योजना की फंडिंग पर उठ रहे सवालों का जवाब दिया है। सरकार ने हितों के टकराव के दावों को गलत बताते हुए कहा कि निवेश समिति के जो सदस्य किसी आवेदन करने वाली कंपनी से जुड़े होते हैं, उन्हें उस प्रस्ताव की जांच और फैसले लेने की प्रक्रिया से पूरी तरह दूर रखा जाता है।