₹1 करोड़ की कमाई और 3 घरों का मालिक, फिर भी ITR भरने के लिए लेने पड़े ₹15,000 उधार

सीए प्रतिभा गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक हैरान करने वाला किस्सा साझा किया है। उन्होंने बताया कि उनका एक क्लाइंट, जो आईआईटी से ग्रेजुएट है, पिछले 5 सालों से सालाना ₹1 करोड़ से ज्यादा कमा रहा है, लेकिन उसके पास इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) भरने के लिए ₹15,000 भी नहीं थे। प्रतिभा के अनुसार, उस व्यक्ति के पास 3 घर हैं, जिनमें से 2 अभी बन रहे हैं। वह अपनी सैलरी आने तक का इंतजार करना चाहता था, लेकिन अंत में उसने उधार लेकर टैक्स चुकाया और अपना ITR फाइल किया।

by shortkt.com
6 hours ago
₹1 करोड़ की कमाई और 3 घरों का मालिक, फिर भी ITR भरने के लिए लेने पड़े ₹15,000 उधार | ShortKT