होर्मुज़ जलडमरूमध्य से रोजाना 80 लाख बैरल तेल की सुरक्षा सुनिश्चित कर रही अमेरिकी नौसेना: ऊर्जा मंत्री
अमेरिकी ऊर्जा मंत्री क्रिस राइट के अनुसार, मंगलवार को अमेरिकी सैन्य बलों ने स्ट्रेट-ऑफ-होर्मुज़ के जरिए 1.5 करोड़ बैरल से अधिक तेल और पेट्रोलियम उत्पादों के सुरक्षित परिवहन में सहायता की। उन्होंने बताया कि पाइपलाइन के जरिए भेजे गए तेल को मिलाकर कुल 2 करोड़ बैरल तेल इस क्षेत्र से बाहर भेजा गया। राइट ने आगे कहा कि होर्मुज़ से गुजरने वाले तेल का सात दिनों का औसत आंकड़ा प्रतिदिन 80 लाख बैरल है।