होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले जहाज़ों पर भारतीय क्रू न भेजें: सरकार का निर्देश

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारत सरकार ने शिपिंग कंपनियों, जहाज मालिकों और भर्ती एजेंसियों को एक एडवाइजरी जारी की है। इसमें कहा गया है कि होर्मुज़ स्ट्रेट से होकर गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों को तैनात न किया जाए। हाल ही में इस क्षेत्र में जारी संघर्ष के कारण कम से कम दो भारतीय नाविकों की जान चली गई थी, जिसके बाद सरकार ने यह कदम उठाया है।

by shortkt.com
5 hours ago
होर्मुज़ जलडमरूमध्य से गुज़रने वाले जहाज़ों पर भारतीय क्रू न भेजें: सरकार का निर्देश | ShortKT