होटल में महिला के साथ वीडियो वायरल होने पर यूपी के इंजीनियर ने दी सफाई
लखनऊ, उत्तर प्रदेश में एक होटल के कमरे में सरकारी महिला कर्मचारी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने के बाद अधिशासी अभियंता उदय प्रताप ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा, 'यह घटना एक साल पुरानी है। मेरी टीम उस समय लखनऊ में एक प्रेजेंटेशन के सिलसिले में गई थी। किसी ने साजिश के तहत चुपके से वीडियो रिकॉर्ड किया और उसे एडिट करके मेरी प्रतिष्ठा खराब करने के उद्देश्य से सोशल मीडिया पर फैला दिया है।'