हॉर्मुज़ जलडमरूमध्य खुलने की उम्मीद से अमेरिकी बाजार में तेजी, डाउ जोन्स 600 अंक उछलकर रिकॉर्ड स्तर पर
अमेरिका और ईरान के बीच हॉर्मुज़ स्ट्रेट को दोबारा खोलने की संभावनाओं के चलते अमेरिकी शेयर बाजार में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की है। डाउ जोन्स इंडेक्स 600 अंकों से अधिक की बढ़त के साथ पहली बार 53,983.16 के सर्वकालिक उच्च स्तर (ऑल-टाइम हाई) पर पहुंच गया है। इसके साथ ही S&P 500 भी अपने रिकॉर्ड स्तर पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी ओर, इस खबर के बाद ब्रेंट क्रूड की कीमतों में गिरावट देखी गई और यह लगभग $80 प्रति बैरल के स्तर पर आ गया है।