हैदराबाद: नाबालिग की कार ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर 2 लोगों को कुचला; एक की मौत

हैदराबाद में एक 17 साल के नाबालिग द्वारा चलाई जा रही कार बेकाबू होकर दो लोगों से टकरा गई, जिसमें एक शख्स की जान चली गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। खबरों के मुताबिक, इस हादसे की चपेट में आने से 7 अन्य वाहन भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। बताया जा रहा है कि यह कार नाबालिग के 19 साल के दोस्त ने किराए पर ली थी। इस पूरे हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है।

by shortkt.com
3 hours ago
हैदराबाद: नाबालिग की कार ने 7 गाड़ियों को मारी टक्कर, फिर 2 लोगों को कुचला; एक की मौत | ShortKT