हैदराबाद: दूसरी कक्षा के छात्र को 'कलमा' याद करने का होमवर्क देने पर विवाद
हैदराबाद के एक निजी स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले एक हिंदू छात्र के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का कहना है कि स्कूल की ओर से बच्चे को होमवर्क में 'कलमा' (इस्लामिक आस्था का प्रतीक) याद करके आने को कहा गया। इस मामले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बच्चे की मौसी स्कूल की शिक्षिका से सवाल-जवाब करती दिख रही हैं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा, "कलमा हमारे बच्चों के लिए होमवर्क नहीं हो सकता... यह हमें कतई स्वीकार नहीं है।"