हेल्थ इंश्योरेंस या इमरजेंसी फंड: पहले क्या चुनें?
यदि आपके पास हेल्थ इंश्योरेंस और इमरजेंसी फंड दोनों नहीं हैं, तो प्राथमिकता हेल्थ इंश्योरेंस को देनी चाहिए। इमरजेंसी फंड तैयार करने में काफी वक्त लग सकता है, जबकि अस्पताल का एक बड़ा बिल आपकी वर्षों की मेहनत की कमाई को पल भर में खत्म कर सकता है। हालांकि, बीमा लेने के साथ-साथ आपको थोड़ी-थोड़ी राशि बचाकर इमरजेंसी फंड भी शुरू कर देना चाहिए।