'हेरा फेरी 3' से बाहर होने पर प्रियदर्शन का छलका दर्द, बोले- इसे 'धुरंधर' से भी शानदार बना सकता था

'हेरा फेरी-3' से बाहर हुए निर्देशक प्रियदर्शन ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, "मेरा मानना था कि मैं इसे भारत की सबसे बड़ी फिल्म सीरीज बना सकता था। अगर मैं इसे डायरेक्ट करता, तो यह 'धुरंधर' से भी कहीं ज्यादा बड़ी फिल्म साबित होती।" उन्होंने आगे बताया कि फिरोज नाडियाडवाला ने अक्षय कुमार से कहा था कि उनके पास 'हेरा फेरी-3' के अधिकार हैं, लेकिन इसे प्रियदर्शन के साथ नहीं बनाना चाहिए। निर्देशक ने आरोप लगाया कि फिरोज ने कई मौकों पर उनका अपमान किया है।

by shortkt.com
6 hours ago
'हेरा फेरी 3' से बाहर होने पर प्रियदर्शन का छलका दर्द, बोले- इसे 'धुरंधर' से भी शानदार बना सकता था | ShortKT