हुगली नदी में फंसा सिंगापुर का बड़ा मालवाहक जहाज, वीडियो वायरल
बुधवार को कोलकाता के निकट हुगली नदी के तट पर सिंगापुर के ध्वज वाला एक बड़ा जहाज जा लगा। 148 मीटर लंबा 'नवाता भूम' नामक यह जहाज 10,440 मीट्रिक टन वजन के 483 कंटेनर लेकर कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष डॉक की तरफ बढ़ रहा था, तभी यह किनारे पर फंस गया। सामने आए एक वीडियो में जहाज को लगातार हॉर्न बजाते हुए देखा जा सकता है।