हिमालय के निर्माण से भी पुराने हैं उत्तराखंड की झील में मिले जीवाश्म

उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित तड़ागताल झील में वैज्ञानिकों ने 100 से 150 करोड़ साल पुराने स्ट्रोमैटोलाइट्स की खोज की है। ये सूक्ष्मजीवों द्वारा निर्मित परतदार चट्टानें हैं, जिन्हें धरती पर जीवन के सबसे शुरुआती साक्ष्यों में से एक माना जाता है। शोधकर्ताओं का कहना है कि हिमालय का उदय करीब 5 से 5.5 करोड़ साल पहले भारतीय और यूरेशियन प्लेटों के टकराने से हुआ था, जबकि ये स्ट्रोमैटोलाइट्स उससे कहीं अधिक प्राचीन हैं।

by shortkt.com
4 hours ago
हिमालय के निर्माण से भी पुराने हैं उत्तराखंड की झील में मिले जीवाश्म | ShortKT