हिमालय का 260 साल पुराना व्यापारिक मार्ग बाढ़ की भेंट चढ़ा, भारत-चीन-नेपाल का संपर्क टूटा

नेपाल में आई भीषण बाढ़ ने 260 साल पुराने हिमालयी कॉरिडोर, विशेषकर रसुवागढ़ी को भारी नुकसान पहुंचाया है। नेपाल और तिब्बत को आपस में जोड़ने वाला यह मार्ग चीन और तिब्बत के साथ नमक, ऊन और चावल के व्यापार के लिए नेपाल के सबसे महत्वपूर्ण रास्तों में गिना जाता है। इसी रास्ते के जरिए तिब्बती नमक भारत तक पहुंचता था। ऐतिहासिक रूप से इस मार्ग का इस्तेमाल तीर्थयात्रियों और सेनाओं की आवाजाही के लिए भी किया जाता रहा है।

by shortkt.com
2 hours ago
हिमालय का 260 साल पुराना व्यापारिक मार्ग बाढ़ की भेंट चढ़ा, भारत-चीन-नेपाल का संपर्क टूटा | ShortKT