हिमाचल में बारिश का कहर: 157 की मौत, 257 लापता और 259 सड़कें ठप
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने भारी तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 157 लोगों की जान जा चुकी है और 257 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र द्वारा 30 जून से 9 अगस्त तक जारी आंकड़ों के अनुसार, भूस्खलन की घटनाओं की वजह से 259 रास्तों पर आवाजाही बंद है। इस आपदा में करीब 900 सरकारी और निजी संपत्तियों के साथ सार्वजनिक बुनियादी ढांचे को भी भारी क्षति पहुंची है, जिससे राज्य को लगभग ₹886 करोड़ का आर्थिक नुकसान होने का आकलन है।