हिमाचल प्रदेश: चंबा में दर्दनाक बस हादसा, 7 यात्रियों की मौत
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में तीसा-बैरागढ़ रोड पर शनिवार की सुबह एक बस पहाड़ी से नीचे गिरकर पलट गई। इस हादसे में 7 लोगों की जान चली गई है, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। खबरों के अनुसार, बस में करीब 15 से 20 यात्री मौजूद थे। फिलहाल मौके पर राहत और बचाव का काम चल रहा है और घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है।