हिमाचल की घटना का वीडियो आया सामने, चट्टान के टैक्सी पर गिरने से 13 लोगों की हो गई थी मौत
लाहौल-स्पीति (हिमाचल प्रदेश) में पांगी-उदयपुर मार्ग पर कड़ूनाला के पास पहाड़ी दरक कर बड़ी-बड़ी चट्टान गिरने से एक टाटा-सूमो टैक्सी चट्टानों में दबकर चकनाचूर हो गई थी। इस हादसे का वीडियो अब सामने आया है जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई थी। वीडियो में उसी रास्ते से सूमो से पहले कई अन्य गाड़ियां गुज़रती हुई दिखाई दे रही हैं।