हार्दिक पंड्या को खरीदने के लिए IPL की 7 टीमों में होड़, CSK और KKR भी रेस में शामिल
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को अपनी टीम का हिस्सा बनाने के लिए आईपीएल की 7 फ्रेंचाइजी ने रुचि दिखाई है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन टीमों में चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, लखनऊ सुपर जायंट्स, पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, केकेआर और आरआर तो पंड्या को टीम की कमान सौंपने के लिए भी तैयार हैं।