हांगझोउ में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए तैनात हुए रोबोट, नियमों के उल्लंघन में आई 40% की कमी
चीन की कंपनी SUPCON Information ने हांगझोउ की सड़कों पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए 15 पहियों वाले रोबोट उतारे हैं। ये रोबोट रडार, कैमरे और एडवांस कंप्यूटिंग तकनीक से लैस हैं, जो बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों, ई-बाइक पर अतिरिक्त सवारियों और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वालों को तुरंत पकड़ लेते हैं। इन रोबोट्स की तैनाती के बाद से ट्रैफिक नियमों को तोड़ने की घटनाओं में 40 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है।